सिंगरौली : सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना बेहद कठिन है। लू के थपेड़ों से लोग बीमार होने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़ो ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालात यह है कि शाम 5 बजे तक गर्मी का एहसास हो रहा है। वही कड़ाके की धूप में स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होकर लू के चपेट में आ रहे हैं।
प्रचण्ड गर्मी के आगे अब किसी का बस नही चल रहा है। यहां तक कि आज कूलर भी जवाब दे रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46 डिग्री एवं न्यूनतम 21 डिग्री रहा है। जबकि गत वर्ष आज की स्थिति में 40 डिग्री एवं न्यूनतम 25 डिग्री थी। वही हवा 9 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी आगे आने वाले दिनों में गर्मी और पड़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
