‘रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर काम चल रहा’

माॅस्को, 22 मई (वार्ता) क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने घोषणा की है कि संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते के लिए ज्ञापन पर काम सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है।

श्री पेसकोव ने प्रेस ब्रीफिंग में कल कहा कि अधिकांश काम ‘स्पष्ट कारणों से’ गोपनीय बना हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस किसी भी देश के प्रयासों के लिए खुला है जो रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने में योगदान देने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच आगे की बातचीत के लिए स्थान फिलहाल निर्धारित नहीं किया गया है। इस बीच, रूस एक हजार बंदियों को शामिल करने वाले कैदी विनिमय समझौते को लागू करने के लिए काम कर रहा है, जो तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ हुआ था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते की रूपरेखा के लिए एक मसौदा ज्ञापन तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। यह ज्ञापन संकट को हल करने के सिद्धांत, संभावित शांति समझौते की समय सीमा और अस्थायी संघर्ष विराम की शर्तों जैसे प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

श्री ट्रम्प के साथ कल बातचीत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन क्षेत्रीय मुद्दों पर समझौता नहीं करेगा या अपने क्षेत्र से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने श्री ट्रम्प से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यूक्रेन के बारे में कोई भी निर्णय उनके देश की भागीदारी के बिना नहीं लिया जाए और इसे यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण सिद्धांत बताया।

Next Post

यूएई ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

Thu May 22 , 2025
शारजाह 22 मई (वार्ता) हैदर अली (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद आलीशान शराफ (नाबाद 68) और आसिफ खान (नाबाद 41) की विस्फोटक पारियों की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में पांच गेंदे शेष रहते बंगलादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत […]

You May Like

मनोरंजन