
*मंदिरों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया*
ग्वालियर । शहर में रामजन्म की धूम शुरू हो गई है। हालांकि प्रभु का जन्म कल दोपहर 12 बजे होगा। लेकिन आज शाम से ही राम मंदिरों व विभिन्न जगहों पर प्रभु का जन्म दिवस मनाने विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। वहीं कई मंदिरों में फूलबंगला सजाने की तैयारियां हैं तो कहीं बड़े-बड़े कड़ाहों में प्रसादी तैयार हो रही है।
राममंदिर में इस वर्ष राम जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। जिसमें भगवान राम व माता सीता का आकर्षक णृंगार किया जाएगा। जिसके पश्चात दोपहर 12 बजे मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें बैंड-बाजों के साथ ही आतिशबाजी की जाएगी। जिसके बाद सभी श्रद्घालुओं को सिंघाड़े की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला भी सजाया जाएगा।
*अचलेश्वर मंदिर पर भगवान राम का किया जाएगा अभिषेक* : अचलेश्वर मंदिर स्थित राममंदिर पर राम जन्मोत्सव के दौरान सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला सजाया जाएगा। साथ ही मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।
