दतिया: आज सुबह यहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौत हो गई है। घटना के समय वह घर पर अकेला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम आशु कुशवाहा बताया गया है।
आशु कुशवाहा 20 साल का था। युवक ने खुद को कमरे में बंद करके गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचें पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
