प्रशासन का आदेश हवाहवाई, अब तो बिना हेलमेट के मिलने लगा पेट्रोल..!

जबलपुर: शहर में अब पेट्रोल डलवाना हो तो हेलमेट की जरूरत ज्यादा नहीं पड़ती है, कुछ पेट्रोल पंपों में अब बिना हेलमेट वालों को भी धड़ल्ले से पेट्रोल मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों आदेश जारी कर कहा गया था कि अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिसका उद्देश्य था कि लोग यातायात नियम का पालन करें और हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। आदेश का कुछ दिनों तक बहुत सख्ती से पालन हुआ, लेकिन अब इसका असर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट वालों को भी आसानी से पेट्रोल मिल रहा है।
जागरूकता को लोगों ने समझा जरूरत
देखा जाए तो जिला प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट लगे वाहन चालकों के साथ हो रही दुर्घटनाएं और लोगों को जागरूक करने के लिए यह आदेश जारी किया था। जिससे लोगों के अंदर हेलमेट पहनने की आदत बने और यातायात नियम का पालन भी करें, लेकिन नागरिकों ने इस जागरूकता को सिर्फ जरूरत ही समझा, जो कि कुछ दिनों तक रही। अब वापस से वही स्थिति सामने आ रही है कि लोग बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते हैं और पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल डलवा रहे हैं।
सख्ती जरूरी, तभी पड़ेगी आदत
प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट के पेट्रोल ना देने का आदेश जारी करने के बाद पेट्रोल पंप द्वारा इसे भी कमाई का जरिया बना लिया था, जहां पेट्रोल पंप कर्मी स्वयं किराए पर हेलमेट लोगों को देने लगे थे, इसके अलावा लोग भी एक दूसरे से हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवाते हुए नजर आए। जिससे इस आदेश को भी हवा में उड़ा दिया। प्रशासन द्वारा आदेश का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, उसके बाद ही पेट्रोल पंप संचालक और नागरिकों को हेलमेट लगाने की आदत पड़ेगी।

Next Post

उत्तम आर्जव धर्म से जीवन में होता है विश्वास कायम

Mon Sep 1 , 2025
बीना। दस लक्षण पर्व के तृतीय दिवस पर मुनि श्री सुब्रत सागर महाराज ने इटावा दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए कहा कि मायाचारी और छल-कपट से मित्रता तथा विश्वास दोनों नष्ट हो जाते हैं। इसलिए जैन धर्म में मायाचारी का त्याग कर उत्तम आर्जव धर्म का पालन करने […]

You May Like