पत्नी, बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद ने ट्रेन से कटकर जान दी

मुरैना: जिले के किशनपुर गांव में आज रात बलराम सिंह कुशवाहा नामक एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से अंदर झांक कर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
दोनों बच्चों के शव खटिया पर, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, बलराम सिंह ने देर रात सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी ताबड़तोड़ वार किए। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है।

Next Post

बिरला नगर स्टेशन पर यात्री की चलती ट्रेन से गिरकर मौत

Sat Jun 27 , 2026
ग्वालियर: बिरला नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन में सफर कर रहा यात्री अचानक चलती ट्रेन से गिर गया, इससे पहले पुलिस पहुंचती, उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक इसके साथ सफ़र कर रहे सहयात्री ने इसे धक्का दिया था लेकिन इस […]

You May Like