त्योहारों में हवाई किराए ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: मंत्री की चेतावनी बेअसर, एयरलाइंस कंपनियां ‘सीजनल डिमांड’ बताकर यात्रियों से वसूल रहीं तीन से चार गुना किराया

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025: त्योहारों का मौसम आते ही एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी के कारण यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उन्हें दीपावली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए मजबूरन महंगी टिकटें खरीदनी पड़ रही हैं। नागर विमानन मंत्री ने विमान कंपनियों को त्योहारों के दौरान किराया उचित रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की सलाह दी थी, लेकिन हवाई कंपनियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। आने और वापस जाने दोनों के लिए किराये में अनाप-शनाप वृद्धि कर एयरलाइंस यात्रियों को लगातार झटका दे रही हैं।

यात्रियों की शिकायतें बढ़ने पर एयरलाइंस कंपनियां इसे मात्र ‘सीजनल डिमांड’ का नाम देकर अपनी मनमानी को सही ठहरा रही हैं। विभिन्न एयरलाइंस का ऑनलाइन किराया अलग-अलग दिखाया जा रहा है, जो लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है। इस समय कुछ रूटों पर किराया 10,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक चल रहा है। सबसे ज्यादा किराया नागपुर से मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख शहरों के लिए चल रहा है। एयरलाइंस कंपनियां दीपावली के बहाने बेस रेट से तीन से चार गुना तक अधिक किराया वसूल रही हैं।

दीपावली त्योहार के दूसरे या तीसरे दिन, आईटी कंपनियों में कार्यरत युवा यात्री पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए वापस जाते हैं। इस मांग को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने 23 से 27 तारीख तक का किराया 14,781 रुपये से लेकर 21,451 रुपये तक कर दिया है। नागपुर से मुंबई जैसे रूटों पर यह बढ़ोतरी साफ दिखाई दे रही है। किराया बढ़ोतरी का यह सीधा असर उन यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है, जो मजबूरी में त्योहार के तुरंत बाद अपने कार्यस्थल पर लौटने को विवश हैं।

Next Post

आयुक्त, कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर वन स्टॉप सेंटर व माधव आश्रम पहुँचे दीपावली मनाने

Tue Oct 21 , 2025
ग्वालियर: जिले के जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर एवं पिछड़ी बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली मनाने पहुँचें। संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दीपावली पर जेएएच […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।