स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सुनकर समझता हूं विजन : सलमान खान

मुंबई, 17 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने काम करने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं, बल्कि हमेशा उसे सुनकर ही समझा है। सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।

जहां सलमान खान को अक्सर ऐसा स्टार माना जाता है जो खुद भी राइटिंग से जुड़े रहे हैं, वहीं आम धारणा यह होती है कि वह हर फिल्म साइन करने से पहले स्क्रिप्ट को विस्तार से पढ़ते होंगे। लेकिन हाल ही में सुपरस्टार ने अपने काम करने के तरीके पर खुलासा किया है कि उन्होंने आज तक अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं, बल्कि वह सिर्फ उसे सुनते हैं ताकि डायरेक्टर और राइटर के विजन को बेहतर समझ सकें।

सलमान खान ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। मैंने उन्हें लिखा है, लेकिन पढ़ा कभी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं। मुझे स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर से सुनना पसंद है ताकि मैं समझ सकूं कि वह किस तरह की फिल्म बना रहा है और उसका विजन क्या है। अगर मैं इसे पढ़ लूंगा, तो फिर मेरे दिमाग में अपना विजन आ जाएगा और वह डायरेक्टर या राइटर के विजन से अलग हो जाएगा।”

सलमान इन दिनों फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में काम कर रहे हैँ। इस फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को साहस, बलिदान और जज्बे की एक बेझिझक और प्रभावशाली कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

Next Post

'आईपीएल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' हैं नारायण : रायुडू

Sun May 17 , 2026
कोलकाता, 17 मई (वार्ता) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि सुनील नारायण उनके हिसाब से आईपीएल के सर्वकालिक सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” यह बयान तब आया जब नारायण ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के ख़िलाफ़ अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए और कोलकाता नाइट […]

You May Like