राशिफल-पंचांग : 16 मई 2026

पंचांग 16 मई 2026:-

रा.मि. 26 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या शनिवासरे रात 1/37, भरणी नक्षत्रे शाम 5/22, सौभाग्य योगे दिन 10/5, चतुष्पाद करणे सू.उ. 5/23, सू.अ. 6/37, चन्द्रचार मेष रात 10/59 से वृषभ, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 16 मई 2026

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा कार्य में अचानक यात्रा हो सकती है, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यय और भागदौड़ एवं वृद्धि होगी, मित्र के कारण तनाव हो सकता है, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखकर कार्य करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंको कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्य में ख्याति प्राप्त होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियोंको प्रोत्साहन प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निज नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- शनिवार 16 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, परोपकारी, दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा, अपने कार्य में निपुण होगा, नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी रहेगी,सूक्ष्मदर्शी और दूरगामी होगा, अपने उद्देश्यों के प्रति तत्पर रहेगा.

——————————————————–

मेष- बीती बातों को भूलकर कार्य करें, सफलता मिलेगी, स्वजनों एवं प्रयासों में इच्छित कार्य पूर्ण होगा, अनावश्यक विवादों को आलना हितकर रहेगा.

वृषभ- धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, अनावश्यक खर्च बढ़ेगा.

मिथुन- रूका धन मिलने का योग है, जिम्मेदारी का कार्य बनेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

कर्क- आत्म विश्वास से अपनी बात कहें, राह आसान होगी, अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करना हितकर रहेगा, मनोविकारों से मुक्ति मिलेगी, दाम्पत्य सुख रहेगा.

सिंह- कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय की जरूरत है, खोया विश्वास फिर से मिलेगा, विवादास्पद मामलों को टालना हितकर रहेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह लें.

कन्या- विरोधी खुलकर आलोचना करेंगे, सोचसमझकर पॅूजी निवेश करें, कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी, महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा.

तुला- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते है, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यो में उत्साह बना रहेगा.

वृश्चिक- कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान कर सकते हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी,राजनैतिक कार्यो में रूचि एवं लगन रहेगी, अत्याधिक लाभ प्राप्त होगा.

धनु- मित्र की मदद से बिखरे कार्य समेटने में सफल होंगे, राजकीय कार्यो में पक्ष मजबूत होगा,धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी, कामकाज में बाधायें आयेंगी, और दूर होंगी.

मकर- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कामकाज में सफलता का योग है, वाद विवाद को टालें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, उदर विकार से कष्ट होगा.

कुम्भ- सपने पूरे करने का संभव है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख एवं सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में अनपेक्षित आगन्तुकों का समागम होगा.

मीन- आत्म विश्वास की कमी से बड़ा फैसला लेने से बचेंगे, अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें, गुप्त शत्रुओं से सतर्कता बांछनीय, प्रयासों का लाभ मिलेगा.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गेंहूं, चना, कपास, सन् वस्त्र, तांबा, के भाव में तेजी होगी, अन्य वस्तुओं में हल्की तेजी की लाईन रहेगी. भाग्यांक 2512 है.

——————————————————–

Next Post

भोजशाला ; दोनों पक्ष संयम रखें

Sat May 16 , 2026
धार स्थित भोजशाला विवाद पर इंदौर हाई कोर्ट का हालिया फैसला केवल एक धार्मिक स्थल के स्वामित्व या पूजा-अधिकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत में इतिहास, आस्था और संवैधानिक व्यवस्था के जटिल संबंधों को भी सामने लाता है. अदालत ने एएसआई सर्वे और उपलब्ध ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार […]

You May Like