भोपाल, 21 सितंबर (वार्ता) रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से विभिन्न गंतव्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 09033 उधना – बरौनी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उधना से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः गुरुवार और सोमवार को 05:00 बजे बरौनी पहुँचेगी। यह ट्रेन 20 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09034 बरौनी- उधना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को बरौनी से 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 सितंबर से 09 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09067 उधना – जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे जयनगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09068 जयनगर – उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 12:30 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09069 उधना – समस्तीपुर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 02:00 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 21 सितंबर से 05 अक्टूबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09070 समस्तीपुर – उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:00 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09041 उधना – बलिया स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 06:40 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:15 बजे बलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर से 09 अक्टूबर तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09042 बलिया-उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 23:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और रविवार को 12.45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, विश्वामित्री, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर कोच होंगे।
