नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण

सीधी: जिले के सभी विद्यालयों में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी में विधायक सीधी रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा की गई। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सबसे पहले मां विधायक सहित अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया गया तथा निरूशुल्क पाठ्यपुस्तक छात्राओं को प्रदान की गई। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय विद्यालयों में सरकार द्वारा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज अभिभावक निजी स्कूलों के स्थान पर शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन स्तर से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Next Post

सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue Apr 1 , 2025
सीधी: सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में ग्राम चंदवाह के सुनहरा नाला ढ़ाबा के समीप आज सुबह करीब 11 बजे एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बहरी थाना पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल […]

You May Like