छिंदवाड़ा का गौधुली वृद्धाश्रम बनेगा मप्र का मॉडल वृद्धाश्रम

छिंदवाड़ा: महापौर विक्रम अहके गौधुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे एवं वहां की साफ सफाई का जायजा लिया. जहां पर वृद्धजनों से बात करते हुए उन्होंने देखा कि कुछ लोग जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके है और अब वृद्धाश्रम में आकर शांति से अपना आगे का जीवन यापन कर रहे है.

लेकिन स्वेच्छा से दिन में कुछ कार्य करना चाहते है ताकि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहे एवं अपने कार्य में व्यस्त रहे इस लिए महापौर विक्रम अहके ने सभी के आग्रह पर दीप बाती, अगरबत्ती, पेपर बैग जैसे कार्य को करने के लिए यथास्थान पर व्यवस्था बनवाई ताकि इच्छुक वृद्धजन अपनी योग्यता अनुसार कार्य कर सके साथ ही आश्रम में स्थित खाली जगह पर बागबानी एवं फूलों की खेती की जाए.

महापौर विक्रम अहके की इस अनूठी पहल का सभी वृद्धजनों ने स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया. इस अनूठी पहल में जनभागीदारी के साथ भी कार्य किया जाएगा और वृद्धाश्रम में बनाए गए उत्पादों का विक्रम भी वही पर संचालक समिति द्वारा किया जाएगा और प्रतिदिन आने वाले आगंतुक जन सेवा भाव से उन उत्पादों को खरीद सकेंगे. जिसका फायदा निश्चित रूप से वृद्धाश्रम को भी होगा और सकारात्मक भाव के साथ सभी लोग मिल जुल कर अपना जीवन यापन कर सकेंगे. इस दौरान साथ में उपयंत्री सचिन पाटिल ,जोनल अधिकारी सुनील मालवीय , आश्रम संचालक चौरीया , श्री कपाले साथ ही वार्डवासी एवं बुजुर्जन उपस्थित हुए.

Next Post

HC : माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति के दावे पर विचार कर लो अंतिम निर्णय

Sat Apr 12 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल और ज्वाइंट डायरेक्टर रीवा को निर्देशित किया है वे याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विचार कर उसे नियुक्ति देने के संबंध में अंतिम निर्णय पारित करें। जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ ने इसके लिए 90 दिन की मोहलत दी है। बुरहानपुर निवासी गजानंद […]

You May Like