
रायसेन। सांदीपनी स्कूल सिलवानी की प्रतिभाशाली छात्रा कु. आशी सोनी, पुत्री विजय कुमार सोनी ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशी का चयन अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए हुआ है। वह मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुणे में होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी। यदि आशी का चयन यहां से होता है, तो सिलवानी की यह होनहार बेटी चीन में जाकर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके चयन की खबर से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, संजय मस्ताना, जय बाबू जैन और विभोर नायक सहित अनेक लोगों ने आशी को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
