सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

सीधी: सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में ग्राम चंदवाह के सुनहरा नाला ढ़ाबा के समीप आज सुबह करीब 11 बजे एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बहरी थाना पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी भेजा गया।

यहां उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही थाना रामपुर नैकिन के टकटैया निवासी पद्माकर अग्रिहोत्री की मौत हो गई। बाइक में सवार प्रद्युम्र अग्रिहोत्री की कमर की हड्डी फ्रैक्चर होने से उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Next Post

गुजरात के बनासकांठा जिले में फटाखा फैक्टरी में आग लगने के कारण देवास जिले के 09 व्यक्तियों की हुई मृत्यु

Tue Apr 1 , 2025
देवास:गुजरात के बनासकांठा जिले में डिसा नामक स्थान पर लगभग सुबह 8 बजे फटाखा फैक्टरी में बॉयलर फटने से कुल 18 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त है। इन 18 मृतकों में 09 मृतक देवास जिले के ग्राम संदलपुर, तहसील खातेगांव के निवासी होना बताए गए है। मृतकों के […]

You May Like