छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

सोहागपुर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में 12 वी की छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। व्यवसायिक लेक्चर के दौरान शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने ग्रीन स्किल्स की क्लास ली, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताई। तथा हरित कौशल एवं ग्रीन जॉब्स के बारे में जानकारियां दी। तथा 1 पौधा स्कूल में तथा 1 पौधा घर में लगाने का संकल्प दिलाया। जिससे प्रेरित होकर छात्राओं ने आज अपने शिक्षकों के साथ विद्यालय में वृक्षारोपण किया। जिसमें प्रमुख रूप से प्राचार्य श्री मति सुनीता गढ़वाल एवं व्यवसायिक नोडल श्रीमती सुरभि यादव व्यवसायिक प्रशिक्षक विवेक माझी एवं IT शिक्षिका जूही शर्मा एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

मंत्री नारायण कुशवाह ने गोरखी स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Sat Jul 26 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्थित शासकीय गोरखी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि से 19 लाख रूपए की राशि से बन रहे क्रीड़ा स्थल पर शेड निर्माण कार्य एवं स्टेज पर शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कुशवाह […]

You May Like