
जोधपुर। साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, लेकिन रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण उजागर नहीं हो सका है। चिकित्सकों को जांच के दौरान कुछ असामान्य संकेत जरूर मिले हैं, हालांकि उनसे मृत्यु की सटीक वजह तय नहीं हो पाई है।
पोस्टमार्टम के बाद विसरा सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की विभिन्न एंगल से पड़ताल कर रही हैं।
फिलहाल प्रशासन ने कहा है कि अंतिम निष्कर्ष एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा। तब तक यह मामला रहस्य बना हुआ है और जांच जारी है।
