ग्वालियर: बागेश्वर धाम पर आज शुक्रवार सुबह से सामूहिक विवाह समारोह के लिए कन्या विवाह की पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हुई। तमाम राजनेता, जनप्रतिनिधि एवं साधु संतों का समागम हो रहा है। आठ देशों के राजदूतों सहित संत बेटियों को आशीर्वाद देंगे।
आज 13 फरवरी को हल्दी की रस्म हो रही है। कल 14 फरवरी को मेंहदी एवं 15 फरवरी महाशिवरात्रि को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विशेष उपहार के साथ 30 हजार की एफडी जो वर और वधू के संयुक्त नाम से होगी, दी जाएगी। 302 कन्याओं का विवाह महाशिवरात्रि पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिन्दू रीति रिवाज के साथ होगा।
