रीवा: मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल में वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी डॉ. गुरुकरण सिंह को रीवा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।डॉ. गुरुकरण सिंह एक अनुभवी अधिकारी हैं। रीवा में पदस्थापना से पूर्व वे नर्मदापुरम और दतिया जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जन-सुनवाई को प्रभावी बनाने में उनका ट्रैक रिकॉर्ड सराहनीय रहा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. सिंह आगामी सोमवार या मंगलवार को रीवा पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
