इटारसी नपा और सामाजिक न्याय विभाग ने लगाया विशेष दिव्यांगता शिविर: 35 दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र जारी

इटारसी। आज राठी अस्पताल प्रांगण में विशेष दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणन शिविर का सफल आयोजन किया। संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शासन की जनहितकारी योजनाओं से जोडऩा रहा।

सुव्यवस्थित संचालन और विशेषज्ञ जांच

यह शिविर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सफदर खान की देखरेख में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञों ने शिविर में आए बच्चों का सूक्ष्म परीक्षण किया।

35 बच्चों का हुआ प्रमाणन

शिविर के दौरान कुल 35 बच्चों की जांच कर उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जिनमें अस्थि बाधित 22 बच्चे, मानसिक दिव्यांगता 09 बच्चे, अल्प दृष्टि 03 बच्चे, श्रवण बाधित 01 बच्चा शामिल है।

योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कई बच्चे प्रमाण पत्र के अभाव में शिक्षा, छात्रवृत्ति और पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस शिविर के माध्यम से अब इन पात्र बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इस मानवीय पहल की नगरवासियों ने सराहना की है, जिससे दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह आसान हुई है।

Next Post

बदहाली के बीच भविष्य की परीक्षा, छत से टपक रहा पानी; बाल्टी-मग के सहारे पर्चा लिख रहे मासूम

Sat Feb 21 , 2026
शाजापुर। ग्राम पिपलिया गोपाल में शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को टपकते हुए पानी में कक्ष में बैठना पड़ा। आज पहला पेपर हिंदी का हो रहा था और यहां पर 144 विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा दे […]

You May Like