नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग हटाने की सख्त कार्यवाही

सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर, नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा नगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं विज्ञापन सामग्री हटाने के लिए सख्त कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई नगर की स्वच्छता, सौंदर्य और नागरिकों की सुविधा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

नगर पालिका की टीम ने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए लगे कई अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन और होर्डिंग न केवल नगर की सुन्दरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि दुर्घटना और सुरक्षा जोखिम भी बढ़ाते हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल ने कहा कि अवैध होर्डिंग हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे विज्ञापन लगाते समय नगर पालिका से आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

Next Post

आखिर कब थमेगा मौत का करंट विद्युत विभाग की लापरवाही से दिव्यांग किसान की मौत

Mon Dec 15 , 2025
मनासा। ग्राम मोकड़ी खड़ावदा निवासी दिव्यांग किसान घनसिंह राजपूत की खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही से हुई मौत है। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक माह में यह दूसरी घटना है, फिर भी विद्युत विभाग की […]

You May Like