डॉ अभिलाष पाण्डेय का ध्यानकर्षण; फायर सेफ्टी एक्ट जल्द लागू होगा: विजयवर्गीय

भोपाल। विधानसभा में जबलपुर उत्तर मध्य के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने प्रदेश में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए व्यापक फायर सेफ्टी एक्ट तत्काल लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं केवल जन-धन की हानि नहीं करतीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के आत्मविश्वास को भी गहरा आघात पहुंचाती हैं, इसलिए व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रदेश के महानगरों, व्यावसायिक परिसरों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्पष्ट कानूनी ढांचे और नियमित फायर ऑडिट के अभाव में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के बड़ा फुहारा, कमानिया, लार्डगंज, गंजीपुरा, गढ़ाफाटक, सराफा और मिलौनीगंज जैसे घने इलाकों में फायर ब्रिगेड का पहुंचना भी कठिन होता है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब में बताया कि विभागीय बैठक में मॉडल फायर सेफ्टी एक्ट के आधार पर प्रदेश का कानून तैयार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो से तीन महीनों में फायर सेफ्टी एक्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

आजीविका समूहों को बाजार से जोड़ने की पहल, सीएम डॉ यादव ने कार्यशाला का किया शुभारंभ

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित आजीविका विपणन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें मजबूत विपणन तंत्र से जोड़कर आर्थिक रूप से […]

You May Like