आजीविका समूहों को बाजार से जोड़ने की पहल, सीएम डॉ यादव ने कार्यशाला का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित आजीविका विपणन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें मजबूत विपणन तंत्र से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी आजीविका समूहों के उत्पादों को स्थानीय, राष्ट्रीय और डिजिटल बाजारों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ई-मार्केटिंग के माध्यम से समूहों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा विपणन रणनीतियों, उत्पाद गुणवत्ता सुधार और बाजार विस्तार पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

गहरे समुद्र में वीडियो डाटा संचार के लिए स्वदेशी ध्वनिक एंटीना प्रणाली के विकास के लिए निजी कंपनी को सहायता

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत काम कर रहे तकनीकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने गहरे पानी के बीच (समुद्र के भीतर) वीडियो डाटा ट्रांसमिशन की सुविधा के लिए उच्च दर से डाटा के आदान प्रदान में सहायक उन्नत जलीय ध्वनि-एंटेना प्रणाली के […]

You May Like