गरीबों के राशन में गड़बड़ी: 390 दुकानों से 16 करोड़ की वसूली शुरू

विदिशा: कोरोना काल में गरीबों को वितरित होने वाले राशन में गड़बड़ी का बड़ा मामला पांच साल बाद सामने आया है. कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर की गई जांच में जिले की 390 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं. अब इन दुकानों से लगभग 16 करोड़ चार लाख रुपये की वसूली की कार्यवाही शुरू की गई है.
जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय के अनुसार, जांच समितियों ने पाया कि कोविड काल के दौरान आवंटित खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की गई थी.

सर्वाधिक अनियमितताएं नटेरन क्षेत्र की 86 दुकानों में मिली हैं, जहां से 4 करोड़ 52 लाख रुपये की वसूली की जाएगी.गंजबासौदा की 63 दुकानों से 1.67 करोड़, सिरोंज की 81 दुकानों से 5.28 करोड़, कुरवाई की 26 दुकानों से 43 लाख, विदिशा नगर की 18 दुकानों से 1.71 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र की 44 दुकानों से 64 लाख और लटेरी क्षेत्र की 61 दुकानों से 1.51 करोड़ रुपये की वसूली प्रस्तावित है. प्रशासन ने दुकानों के संचालकों से नियमानुसार वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Next Post

मोकामा में अनंत सिंह के लिए प्रचार करना पड़ा महंगा, अत्यधिक लंबा काफिला रखने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोकामा में चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कानूनी शिकंजे में आ गए हैं। इन दोनों दिग्गज नेताओं पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज […]

You May Like