मोकामा में अनंत सिंह के लिए प्रचार करना पड़ा महंगा, अत्यधिक लंबा काफिला रखने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज

नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोकामा में चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कानूनी शिकंजे में आ गए हैं। इन दोनों दिग्गज नेताओं पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इन नेताओं ने मोकामा से एनडीए और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में एक रोड शो किया था, जिसमें गाड़ियों का काफिला निर्धारित संख्या से अत्यधिक लंबा था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है।

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सायरन लगी कार सहित दो वाहनों को जब्त भी किया है। ललन सिंह और सम्राट चौधरी ने खुली जीप में बरहपुर से मोकामा तिराहा चौक तक रोड शो किया और एनडीए प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की थी।

पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के दुलारचंद हत्याकांड में जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने मोकामा में रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं से अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि वह चुनाव तक मोकामा में ही रहेंगे। हालाँकि, आचार संहिता उल्लंघन के कारण इन दोनों नेताओं पर हुई कानूनी कार्रवाई ने सियासी हलचल और तेज कर दी है।

Next Post

मणिपुर के खनपी गांव में सेना और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़; यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के 4 आतंकी ढेर

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित खनपी गांव में सोमवार तड़के भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीम तथा उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। अभियान के दौरान उग्रवादियों ने […]

You May Like