नागा साधू बनकर लूट करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए, एक फरार

शाजापुर। शाजापुर से गुजरे एनएच 53 पर भैरवडूंगरी के समीप 11 नवंबर को सुबह करीब 11.30 बजे नागा साधू बनकर अज्ञात आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने महज 8 दिनों में लूट करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई कार सहित 5.88 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है.

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी लालघाटी निरीक्षक अर्जुनसिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं एसआईटी स्तर पर की गई सतत कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना में प्रयुक्त इको कार क्रमांक एचआर 10 एयू 6999 की पहचान करते हुए टीम ने हरियाणा (सोनीपत, कुण्डली, मुरथल) क्षेत्रों में लगातार पीछा किया. पुलिस की सक्रियता से अवगत होने पर आरोपी कुछ समय तक स्थान बदलते रहे, लेकिन टीम ने खोज जारी रखी.

Next Post

दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला किया, 7 साल की नायरा आईसीयू में, 6 दिन में 3 मासूम हुए डॉग बाइट का शिकार

Wed Nov 19 , 2025
नीमच। जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार देर शाम मनासा थाना क्षेत्र में दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला किया। इनमें से सात वर्षीय नायरा को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पिछले छह दिनों में जिले में तीन बच्चों पर […]

You May Like