सलामतपुर। भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर आए दिन होने वाले हादसों के कारण आम जनता और राहगीर भी परेशान हैं। क्योंकि यहां पर रोज़ ही दुर्घटनाएं हो रही हैं। और सड़क पर जाम की स्तिथि बन जाती है। ऐसे ही एक मामले में कस्बे में देर रात ट्रक और ट्राले की सामने सामने टक्कर हो गई। वो तो गनीमत रही कि कोई जनहानी नही हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दोनों ही छतिग्रस्त वाहन हाइवे पर होने के कारण कुछ समय के लिये जाम के हालात भी बने। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गए। जानकारी अनुसार बीती देर रात ट्राला आरजे 09 जीसी 2069 और ट्रक एमपी09 एचएच 7616 की आमने सामने टक्कर हो गई। ड्राइवरों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं दोनों ही वाहनों के मालिकों ने आपसी सहमति से समझौता कर दिया। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी-
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
कालूरण मीणा, सरपंच ग्रा.पं. खोहा।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क की साइडों को भी रिपेयर करना चाहिए। इससे भी दोनों तरह 5-5 फिट जगह मिल सकती है। स्थानीय रहवासी काफी समय से शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
मूलचंद यादव, पूर्व सरपंच सलामतपुर।
