
खुरई। देहात थाना अंतर्गत आने वाले आचार्य विद्यासागर वार्ड में बच्चों की कहा-सुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटे आई है जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत आने वाले आचार्य विद्यासागर वार्ड में बादल सिंह पिता लाल सिंह और हरिराम पिता हल्का के परिवार में बच्चों को लेकर कहा-सुनी हो गई , कहा-सुनी इस हद तक बढ़ी की उसने मार-पीट का रूप ले लिया जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए जिनका इलाज सिविल अस्पताल खुरई में जारी है वहीं गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, विवाद की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
