बेगमगंज की अंगूरी कुशवाहा बनी कुशवाहा समाज की जिलाध्यक्ष

बेगमगंज। कुशवाहा समाज की महिला शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से जिला कुशवाहा महासभा रायसेन के तत्वाधान में बैठक का आयोजन कुश मांगलिक भवन रायसेन में किया गया।

कार्यक्रम का शुऊ मां सरस्वती एवं लवकुश जी के पूजन अर्चन, से किया गया। बैठक में महिला शक्ति को जागृत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने और अपने अधिकारों को जानने, महिला शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया जाकर प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीमति अंगूरी कुशवाहा पत्नी सीताराम कुशवाहा बेगमगंज को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद सिंह जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल कुशवाहा ओवीसी महासभा अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नंद‌किशोर कुशवाहा, अत्रसिंह कुशवाहा, मुकेश कुशवाह, राजेश कुशवाहा, टीकाराम कुशवाहा,ज्योति कुशवाहा, शांति बाई कुशवाहा, रानी कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा सहित जिले के कुशवाहा बंधु शामिल थे।

 

Next Post

कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया, क्रय-विक्रय और नामांतरण पर रोक की मांग

Wed Feb 4 , 2026
छतरपुर। नगर में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण और उनके क्रय-विक्रय का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में एक आवेदक ने आवेदन सौंपते हुए इस पूरे मामले की जांच […]

You May Like