नर्मदा में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, तर्पण और पिंडदान से पितरों को दी विदाई

नर्मदापुरम: पितृपक्ष की अंतिम तिथि सर्वपितृ अमावस्या पर रविवार को नर्मदा तटों पर आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। सेठानी घाट, कोरी घाट, विवेकानंद घाट और बांद्राभान सहित विभिन्न घाटों पर अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने मां नर्मदा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य किया।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान और तर्पण से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, भूत-बाधा से पीड़ित लोगों के लिए भी यह तिथि विशेष मानी जाती है।
इंदौर से आए श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था कोरी घाट पर पहुंचा, जहां रात्रि विश्राम के बाद हवन और पूजा-अर्चना हुई। विशेष परंपरा के तहत मुकुट और चुनरी धारण किए महिलाओं ने भक्तों की समस्याएं सुनीं और समाधान बताए, जिसे लोग आशीर्वाद मानकर स्वीकार करते रहे।आस्था के इस महापर्व को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। राजस्व, पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार तैनात रहे। एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।

Next Post

आज अमावस्या पर जिले में टली बड़ी घटना

Sun Sep 21 , 2025
सिलेंडर से सुलगी आग, महिला और बच्चे की बची जान दमोह:जिले के तेंदूखेड़ा में एक बड़ी घटना होने से टल गई है. अगर महिला व बच्चा जागरूक नहीं होता तो शायद में कुछ भी हो सकता था. महिला के जागरूक होने से यह घटना टल गई.बता दे की घर में […]

You May Like