नगर निगम की नई डस्टबिन चोरी, बढ़ती चोरियों से लोग परेशान

सिंगरौली। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 स्थित चौपाटी क्षेत्र से सामने आया है, जहां हाल ही में नगर निगम द्वारा लगाई गई दो नई डस्टबिन में से एक डस्टबिन चोरी हो जाने की खबर है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करीब एक सप्ताह पूर्व चौपाटी क्षेत्र में नई डस्टबिन लगाई गई थीं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे तक दोनों डस्टबिन अपनी जगह पर मौजूद थीं, लेकिन सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एक डस्टबिन गायब थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

वहीं, नगर निगम की ओर से सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Next Post

नौगांव पुलिस चौकी में आरक्षक ने लगाई फांसी 

Fri May 8 , 2026
नौगांव: छतरपुर जिले के नौगांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ नौगांव थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण गंधर्व ने बस स्टैंड स्थित पुरानी चौकी के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और […]

You May Like