वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ट्रंप प्रशासन के व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट के निर्माण पर रोक लगा दी है।
व्हाइट हाउस में बदलाव पर रोक
यूएस अपील कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि हर राष्ट्रपति व्हाइट हाउस का अस्थायी किराएदार होता है, मालिक नहीं। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति कांग्रेस की अनुमति के बिना ऐतिहासिक परिसर में कोई बड़ा बदलाव नहीं कर सकते।
ईस्ट विंग गिराने का मामला
अदालत ने कहा कि ट्रंप ने बिना कांग्रेस की मंजूरी के ईस्ट विंग को गिराकर प्राइवेट फंड से नया बॉलरूम बनाने का काम शुरू किया था। हालांकि, प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिनों की मोहलत दी गई है।

