थाईलैंड में गढाकोटा के युवक की डूबने से मौत, साथी को बचाया गया

भोपाल। थाईलैंड ट्रिप पर गए भोपाल के दो युवकों में से एक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गढ़ाकोटा निवासी अंकित साहू के रूप में हुई है। वे मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर थाईलैंड गए थे। समुद्र में डूबते समय उनके साथी निकेश को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार हादसा फुकेट में समुद्र की तेज लहरों के बीच हुआ। घटना की सूचना पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई। इसके बाद एसीएस नीरज मंडलोई ने थाईलैंड और भारतीय दूतावास से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार 1 नवंबर को अंकित साहू का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा। उनके निधन से गढ़ाकोटा क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Next Post

मल्हारगंज के व्यापारी के घर छापा: 6 सौ लीटर मिलावटी घी जब्त

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर:आज शहर में आज खाद्य औषधि विभाग ने आज एक घर पर छापा मारकर 6 सौ लीटर मिलावटी घी जब्त किया. जब्त किए गए घी की कीमत करीब 4 लाख रुपए है. बताया जा रहा है कि जिस मकान से मिलावटी घी जब्त किया है, वह मल्हारगंज के व्यापारी का […]

You May Like