इंदौर:आज शहर में आज खाद्य औषधि विभाग ने आज एक घर पर छापा मारकर 6 सौ लीटर मिलावटी घी जब्त किया. जब्त किए गए घी की कीमत करीब 4 लाख रुपए है. बताया जा रहा है कि जिस मकान से मिलावटी घी जब्त किया है, वह मल्हारगंज के व्यापारी का मकान है, जिसकी प्रभुश्री ट्रेडर्स के नाम से दुकान है.शहरमें लगातार मिलावटखोर और नकली खाद्य वस्तुओं के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उक्त अभियान के तहत आज फिर बड़ी कार्रवाई की गई है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अमले ने शहर के एरोड्रम क्षेत्र में स्थित पल्हर नगर 60 फीट रोड पर मकान में छापा मारा और 600 लीटर मिलावटी घी जब्त किया.
उक्त मकान मल्हारगंज व्यापारी और प्रभु श्री ट्रेडर्स के संचालक गिरिराज गुप्ता का हैं. छापे के दौरान मकान से बड़ी मात्रा में वनस्पति तेल, एसेंस और घी बरामद किया गया. साथ ही विभिन्न नामी ब्रांड सांची, अमूल, नोवा और मालवा के रैपर एवं आउटर कवर भी पाए गए है. उपरोक्त रेपर का उपयोग मिलावटी घी को प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से बेचा जा रहा था. मौके से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 6 नमूने (घी, तेल और एसेंस) के लिए हैं. कार्रवाई में कुल 27 डिब्बे वनस्पति, 13 डिब्बे तेल, 3 डिब्बे घी, 5 बोतल एसेंस और लगभग 350 रैपर जब्त किए गए हैं.
कंपनियों को किया जा रहा सूचित
खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान घी निर्माता का परिसर सील किया गया है. निरीक्षण के दौरान लिए गए विभिन्न ब्रांड के संग्रहित लूज घी के नमूनों को जांच हेतु राज्य का परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है. उक्त संस्थान से लगभग 600 लीटर घी,तेल जप्त किया गया है. जब्त मिलावटी घी की बाजार में 4 लाख रुपए कीमत आंकी गई है. खाद्य अधिकारी स्वामी ने बताया कि घटनास्थल पर अमूल, साँची, नोवा और मालवा घी के खाली रैपर मिले हैं. संबंधित विक्रेता द्वारा अनाधिकृत रूप से उन कंपनियों के पैकेट खुद पैक किया जाना प्रतीत होता है. उक्त सभी कंपनियों को भी सूचित किया जा रहा है ताकि संबंधित कंपनियां भी अपने स्तर पर वैधानिक कार्रवाई कर सके.
