
पांढुरना। जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के विषयवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों में से जिला पांढुर्णा के शासकीय माध्यमिक शाला पारडी की छात्रा कुमारी साधना पिता ताराचंद बारंगे, कक्षा 8वीं में संस्कृत विषय में अव्वल आने पर जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के हस्ते कलेक्टर सभाकक्ष में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्रा साधना को ट्रैक सूट, कैप, मिल्टन वाटर बॉटल, टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, प्रशस्ति पत्र, मैडल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके मार्गदर्शी शिक्षक रामदास राऊत को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे, जिला अकादमिक समन्वयक भानु गुमास्ता तथा बी.आर.सी. मोरेश्वर ब्रम्हें उपस्थित रहे।
