अज्ञात वाहन ने रौंदा, बाइक चालक की मौत

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत महगवां में अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया। चालक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि बुधवार को बेड़ीलाल मरावी 52 वर्ष निवासी ग्राम महगवां ने सूचना दी उसका बड़ा बेटा मनोज सिंह मरावी 32 वर्ष कुण्डम में जैन क्रेसर में ड्रायवरी करता था.

मंगलवार को मनोज रोज की तरह कुण्डम क्रेशर गया था, रात लगभग 2 बजे मनोज मोटर सायकल से ग्राम महगवां आ रहा था, महगवां पीपल के पेड़ के पास मनोज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए कुण्डम अस्पताल लेकर ले गये, दौरान उपचार के मनोज की मौत हो गयी, मनोज के नाक एवं मुंह में गम्भीर चोटें थीं।

Next Post

ऑफलाइन टेंडर में लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Wed Nov 5 , 2025
टीकमगढ़: मुख्यालय स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ठेके देने में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है, जहां इसे एल-3 स्तर पर दर्ज किया गया है। मंगलवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिला […]

You May Like