सागर रोड पर ट्रक डीपी से टकराकर पलटा

छतरपुर। सागर रोड स्थित देरी तिराहा के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार मालवाहक ट्रक सड़क किनारे लगी बिजली की डीपी से टकराकर पलट गया। टक्कर की तेज़ आवाज़ से इलाके में दहशत फैल गई।
हादसे के बाद डीपी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में वहां इकट्ठे हो गए।
पुलिस आरक्षक के अनुसार ट्रक में कोई भी सवार नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि स्टेयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Post

फल ठेला विवाद में युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed Aug 20 , 2025
इटारसी। तुलसी चौक के पास फल विक्रेताओं के बीच कल शाम हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। नाला मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ पोल शेख (24) पर उसी के पड़ोसी फल विक्रेता सुमित पटवा ने चाबी के छल्ले में लगी नुकीली चीज से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले […]

You May Like