इंदौर: कनाडिया पुलिस ने भूरी टेकरी क्षेत्र में खाली मैदान में जुए का खेल खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 2050 नकद जब्त किए.कनाडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्लॉक-सी, भूरी टेकरी के सामने खाली मैदान में कुछ लोग हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं.
इस पर प्रधान आरक्षक भरत बड़े के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की और मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया. ओम गवई – निवासी ब्लॉक-सी, भूरी टेकरी, केशव वानखेडे, शेख अकिल निवासी ब्लॉक-सी, भूरी टेकरी. थाना कनाडिया पुलिस ने एफआईआर नंबर 87/25 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के अड्डों को बंद कराया जाएगा.
