सीधी, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में प्रयागराज जा रही एक जीप पलटने से उसमें सचार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के कैमोर पहाड़ क्षेत्र में हुए इस हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जीप में सवार सभी लोगों को अस्पताल लाया गया। दो लोगों को तत्काल मृत घोषित कर दिया और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। शेष दाे यात्रियों का इलाज चल रहा है।
सूत्रों ने कहा कि जीप में सवार सभी लोग पड़ोसी सिंगरौली जिले से प्रयागराज जा रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
Next Post
गैस पीड़ित संगठनों की जहरीला कचरा अमेरिका भेजने की सलाह
Mon Feb 17 , 2025
भोपाल, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस पीड़ित संगठनों ने यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में भेजे जाने के बीच ये कचरा अमेरिका भेजने की सलाह दी है। चार गैस पीड़ित संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं से चर्चा के दौरान […]

You May Like
-
3 months ago
विदेशी मेहमानों को भा रहे हैं छिंदवाड़ा के होमस्टे
-
8 months ago
कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 16 साल
