निगमायुक्त वृद्ध महिला को स्वयं लेकर पहुंचे विभाग में

प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं करने पर कर्मचारी की सेवा समाप्त,
विभाग उपायुक्त को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

इंदौर:नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई. उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वंय अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई. इस अवसर पर आयुक्त ने जनसुनवाई में 39 प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये.
आयुक्त श्री वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान वृद्ध महिला आवेदक ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में उनके द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में आवेदन किया गया था, किंतु आज तक प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ.

इस पर आयुक्त श्री वर्मा वृद्ध महिला को लेकर स्वयं जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में लेकर गये. जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शाखा में प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त करने पर जन्म-मृत्यु संबंधी अधिकांश आवेदन अकारण ही लंबित पाये गये, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसको दृष्टिगत रखते हुए वृद्ध महिला को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया. इसके साथ ही विभाग में अव्यवस्था मिलने पर विभाग के मस्टर कर्मचारी अनिल रानवे की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई.

विभाग की सुनिता कुरील को फटकार लगाते हुए, व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये गये. इसके साथ ही विभाग के उपायुक्त प्रदीप कुमार जैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए, 2 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही आयुक्त श्री वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान विद्युत शाखा के देयको पर समय सीमा में कार्यवाही नही करने की शिकायत प्राप्त होने पर विद्युत शाखा के मस्टर कर्मचारी प्रवीण सिंह की सेवाऐं समाप्त करने के निर्देश दिये गये.

जनसुनवाई में आए 39 आवेदन
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई, जन सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा 39 आवेदन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये गये, आयुक्त द्वारा नागरिको को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये.

Next Post

बढ़ती आवारा श्वानों की संख्या बन रही परेशानी का कारण

Wed Jan 8 , 2025
लोगों पर कर देते हैं हमला इंदौर:एक एसा समय था जब आवारा पशुओं से शहर की सड़कें पटी रहती थी, जिससे शहर की सुंदरता पर भी सवाल उठते थे वहीं रोज़ दुर्घटनाए भी हुआ करती थी जिससे जनहानि होती थी. लेकिन अभी भी आवारा श्वानों से लोगों को छुटकारा नहीं […]

You May Like

मनोरंजन