डबरा में आज बिजली रहेगी गुल

ग्वालियर: डबरा में आज रविवार को बिजली कंपनी की ओर से कार्य मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत कंपनी के अनुसार जो कार्य किए जाएंगे, उनमें एडिशनल डीटीआर, केबल ऑग्मेंटेशन और लाइनों का संधारण कार्य शामिल है। यह कार्य 33 केवी जेल रोड फीडर, 11 केवी मगरौरा फीडर, जवाहरगंज फीडर, डबरा गांव फीडर और सुभाषगंज फीडर पर किया जाएगा।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में डबरा गांव, अंबेडकर कॉलोनी, मोदीकुंज, अमरपुरा खेड़ी, चीनोर रोड और गौतम विहार कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा सिरोही बरोठा रोड, दर्शन कॉलोनी, नयी बस्ती और प्रेमनगर कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी। लाल पहाड़िया, सुभाषगंज, सराफा, जंगीपुरा और नगरपालिका के आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। शिव कॉलोनी, कटारिया चौराहे से भीतरवार रोड, गुप्तापुरा, महावीरपुरा और मीट मार्केट में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Next Post

कल मनेगा ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन

Sun Mar 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ, ग्वालियर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सोमवार, 24 मार्च को सायं 6.30 बजे से मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, ग्वालियर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र के समस्त लोहा […]

You May Like