नांदेर में वन विभाग का छापा: 80 हजार की सागौन चरपट जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

इटारसी। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नजदीकी ग्राम नांदेर में छापा मारकर एक बाड़े से लगभग 80 हजार रुपए की सागौन की चरपट जब्त की है। आरोपी अनिल पिता दुलारे के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसडीओ मानसिंह मरावी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव एवं टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के पास स्थित बाड़े से 20 नग सागौन की चरपट बरामद की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने कुछ माह पूर्व जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी घर में छिपा रखी थी।

छीपीखापा में अब भी सक्रिय वन माफिया

इटारसी वन परिक्षेत्र के पांडरी सर्किल के छीपीखापा में अवैध कटाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां लगातार पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है, जबकि क्षेत्र को पहले ही संवेदनशील घोषित किया जा चुका है।

Next Post

महिला नक्सली के आत्मसमर्पण पर सीएम डॉ यादव ने पुलिस बल को दी बधाई

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में महिला नक्सली सुनीता द्वारा आत्मसमर्पण पर पुलिस बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधियों के नियंत्रण में मध्यप्रदेश पुलिस को पहले भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 नवम्बर को लांजी थाने के अंतर्गत चोरिया कैंप में महिला नक्सली […]

You May Like