फ़ना के 20 साल! आमिर खान ने ज़ूनी के किरदार के लिए काजोल का नाम सुझाया था

मुंबई, 26 मई (वार्ता) फिल्म ‘फ़ना’ के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह खुलासा सामने आया है कि आमिर खान ने ज़ूनी के किरदार के लिए काजोल का नाम सुझाया था। आमिर खान देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने सालों से कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्हीं फिल्मों में से एक है फ़ना, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। फिल्म में आमिर खान का रोमांटिक अंदाज़ और काजोल के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

साल 2006 में रिलीज़ हुई फ़ना अब दो दशक पूरे कर चुकी है और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म आमिर खान और काजोल की पहली रोमांटिक फिल्म थी। खास बात यह रही कि ज़ूनी के किरदार के लिए आमिर खान ने खुद काजोल का नाम सुझाया था। यह कास्टिंग बिल्कुल परफेक्ट साबित हुई, क्योंकि काजोल ने अपने किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया और उनकी आमिर के साथ शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली। दिलचस्प बात यह भी है कि यह फिल्म काजोल की पांच साल बाद लीड रोल में बड़ी वापसी थी।

कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी फ़ना ज़ूनी नाम की एक कश्मीरी नेत्रहीन लड़की की कहानी है, जिसे अपने टूर गाइड रेहान से प्यार हो जाता है। हालांकि, उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं होता कि रेहान अपने अंदर एक खतरनाक राज छुपाए हुए है। यह फिल्म उस समय भी बेहद खास थी और आज 20 साल बाद भी इसे देखना उतना ही दिलचस्प लगता है। रिलीज़ के समय फ़ना को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और यह उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट साबित हुए थे, जिनमें चांद सिफारिश, मेरे हाथ में, देश रंगीला, चंदा चमके और कई अन्य गाने शामिल हैं।

.....

Next Post

सालों बाद फिर लौटी अरशद वारसी और वीर हिरानी की जोड़ी

Tue May 26 , 2026
मुंबई, 26 मई (वार्ता) सालों पहले एक छोटे बच्चे के रूप में अरशद वारसी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले वीर हिरानी की कहानी अब प्रीतम और पेड्रो के साथ एक खूबसूरत मुकाम पर पहुंच गई है। हाल ही में जारी किए गए एक विजुअल में युवा वीर हिरानी और […]

You May Like