विद्यार्थियों की सफलता की नींव हैं शिक्षक: कमिश्नर

सिंगरौली । रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल, जिपं सीईओ संघप्रिय एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक महेन्द्र मणि द्विवेदी मौजूद रहे। इसके पूर्व कमिश्नर ने उत्कृष्ट विद्यालय में चैतन्य अकादमी द्वारा संचालित आईआईटी, नीट एवं जेईई कोचिंग कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया।  युवा संवाद कार्यक्रम में कमिश्नर एवं कलेक्टर का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य आरके झा ने कॉलेज में 17 जुलाई से संचालित एमपीपीएससी कोचिंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से महाविद्यालय के 48 विद्यार्थी एमपीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में एमपीपीएससी कोचिंग का संचालन एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उपलब्ध अवसरों का पूरी गंभीरता एवं लगन के साथ लाभ उठाएं। उन्होंने कोचिंग के बेहतर संचालन के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें एवं उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश महाविद्यालय प्रबंधन को दिए। कमिश्नर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। युवा संवाद के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, प्रीति सिकरवार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रत्येक विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें 

कमिश्नर ने उत्कृष्ट विद्यालय में चैतन्य अकादमी द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी विद्यार्थी के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर गौरव बैनल के प्रयासों से संचालित यह नि:शुल्क कोचिंग सिंगरौली के विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से टेस्ट सीरीज आयोजित की जाए। विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक वातावरण में लगातार अभ्यास कराया जाए, ताकि परीक्षा के प्रति उनका भय समाप्त हो और समय प्रबंधन, प्रश्नों को समझने तथा सही उत्तर देने की क्षमता विकसित हो।

Next Post

मृत कर्मचारियों के आश्रित के समर्थन में लिपिक संघ

Sat Sep 12 , 2026
सिंगरौली । म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ सिंगरौली ने मृत कर्मचारियों के, अनुकम्पा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 को नौकरी से न निकालने के समर्थन में आज मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को […]

You May Like