
शाजापुर, नेशनल हाईवे 52 स्थित नैनावद घाटी पर बुधवार शाम अर्टिगा कार और लोडिंग आटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में आटो रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान दिनेश पिता गिरधारीलाल और अर्जुन उम्मट के रूप में हुई है जो दोनों ग्राम गोलवा के निवासी हैं. बताया गया कि वे अपने आटो रिक्शा में खाद लेकर आगर जिले के कानड़ क्षेत्र से अपने गांव गोलवा लौट रहे थे, तभी नैनावद घाटी के पास यह हादसा हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नैनावद पुलिस चौकी का दल तुरंत मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भिजवाया. इसके साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे कर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु किया गया.
