कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया गया

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक को काम के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में ड्यूटी से हटा दिया है।
आयोग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव को तत्काल वापस बुला लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा,” चुनाव आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों को दी गई जानकारी के दौरान यह पाया गया कि कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक श्री अनुराग यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या तक का ज्ञान नहीं था। आयोग के आदेशानुसार उन्हें तत्काल वापस बुला लिया गया है।” पश्चिम बंगाल में 294 सदस्य विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराए जाएंगे।

Next Post

सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी

Wed Apr 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने जयपुर मेट्रो परियोजना के फेज-2 को मंजूरी दे दी जिसमें कुल लागत 13,037.66 करोड़ आंकी गई है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव में बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के फेज-2 को […]

You May Like