सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने जयपुर मेट्रो परियोजना के फेज-2 को मंजूरी दे दी जिसमें कुल लागत 13,037.66 करोड़ आंकी गई है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव में बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के फेज-2 को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 41 किलोमीटर लंबे इस नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर का निर्माण प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक किया जाएगा, जिसमें कुल 36 स्टेशन होंगे। इस परियोजना की कुल लागत ₹13,037.66 करोड़ आंकी गई है।

यह केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। उन्होंने कहा कि फेज-2 के तहत यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल व स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे और इसे मौजूदा फेज-1 से इंटरचेंज और फीडर सेवाओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे शहर में एकीकृत मेट्रो नेटवर्क तैयार होगा।

वर्तमान में जयपुर मेट्रो फेज-1 पर प्रतिदिन लगभग 60 हजार यात्री सफर करते हैं। फेज-2 शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और सार्वजनिक परिवहन का दायरा बढ़ेगा। इसके सितंबर 2031 तक पूरा होने के लक्ष्य के साथ यह परियोजना शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने, प्रदूषण घटाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएगी। जयपुर मेट्रो का फेज-2 शहर को आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपये के सब्सिडी पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Wed Apr 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने किसानों के लिए खरीफ मौसम में उर्वरकोंं पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी में 4317 करोड़ रुपये की बढोतरी करते हुए 41,533 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक […]

You May Like