
रायसेन।केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को शाम विशाल तिरंगा यात्रा लेकर रायसेन जिला मुख्यालय पहुंचे।उनकी तिरंगा यात्रा को सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे से वाहनों के काफिले को रायसेन के इंडियन चौराहे तक आने में करीब सवा घण्टे का समय लगा।उनका स्वागत तिराहे से लेकर मेढकी पगनेश्वर, बारला,कौड़ी खनपुरा गोपालपुर से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जगह जगह उत्साहित भाजपाईयों, व्यापारियों आमजनों द्वारा फूल बरसाकर गर्मजोशी से जोरदार2स्वागत किया गया।कृषि मंत्री श्री चौहान खुली मेटाडोर में बने फूलों के रथ पर सवार हो लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आए।उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के अलावा सांची सीट के वरिष्ठ विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस रैली का आयोजन जिला भाजपा द्वारा किया गया, जिसकी शुरुआत त्रिमूर्ति तिराहे सलामतपुर से हुई।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों के अलावा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,रामपाल सिंह राजपूत ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करना और आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।तिरंगा यात्रा और बाइक
रैली के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, जिससे शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।आगे आगे ट्रैक्टर बाइक रैली निकली।ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व समाजसेवी मनोहर मेहरा और बाइक रैली का नेतृत्व युवा नेता अंशुल शर्मा हाथों में तिरंगा लेकर करते दिखाई दिए।
इंडियन चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में सांसद एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एक वैभवशाली समृद्धशाली राष्ट्र बनकर दुनिया में उभरा है।इसीलिए हम देश की आजादी की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
