सतना: नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने नाबालिग को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में बैठा दिया था. जिसके चलते वह महाराष्ट के दादर पहुंच गई थी.लडक़ी ने अपने बयान में बताया कि 20 मई को टहलने के लिए निकली थी. इसी दौरान राजाबाबू उर्फ अनिल चौधरी 22 वर्ष निवासी संतनगर बगहा और हिमलेश उर्फ गुड्डू चौधरी निवासी भाद अचानक वहां आ गए.
दोनों ने लडक़ी को वैन में बैठा लिया और बगहा की ओर लग गए. जहां पर दोनों ने लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद धमकाते हुए दोनों उसे जबलपुर ले गए. जहां पर एक होटल में रुकते हुए दोनों ने फिर से दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में बैठा दिया. जिसके चलते वह महाराष्ट्र के दादर पहुंच गई. वहां पहुंचने पर लडक़ी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके चलते पुलिस उसे दस्तयाब कर वापस ले आई.
