
पांढुरना, कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला प्रबंधन समिति की हुई बैठक कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित की गई। इसमें उप संचालक पुष्पेंद्र निगम, सीएमएचओ, विजय धवले ग्रामीण आदिवासी विकास संस्थान सौसर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना जिला अस्पताल पांढुर्णा परिसर में की जाएगी। रेड क्रॉस सोसाइटी पांढुर्णा को भवन में 15 अगस्त से केंद्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि केंद्र के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही केंद्र के संचालन और अन्य आवश्यक कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति भलावे, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी , एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
