मिलावटखोरों पर नकेल: सीहोर में डेयरी सील, 50 लीटर संदिग्ध घी जब्त कर जांच के लिए भेजे सैंपल

सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा स्थित श्री इंटरप्राइजेज से घी के 3 नमूने जांच हेतु लिए और 50 लीटर संदिग्ध घी भी जब्त किया. इसी प्रकार टीम द्वारा श्यामपुर स्थित जफरुद्दीन डेयरी से मिल्क का सैंपल तथा मुख्तारनगर स्थित दुआ डेयरी से दूध तथा मिक्स मिल्क का सैंपल लिया। इस दौरान सामने आया कि दुआ डेयरी बिना पंजीयन के संचालित हो रही थी. बिना पंजीयन के डेयरी संचालित करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा डेयरी को सील कर दिया गया है. संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन ई पन्ना और ज्योति बंसल द्वारा की गई.

 

Next Post

स्थानांतरित हुए थाना प्रभारी को दी भावभीनी विदाई

Sun Aug 9 , 2026
रेहटी। थाना प्रभारी के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद राजेश कहारे का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किए गए. पुराने थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया साथियों ने उन्हें विदाई दी. रेहटी थाना प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश […]

You May Like